यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 12 सितंबर 2011

शुक्रवार, 20 मई 2011

पिया मिलन की रात





रोशन हुआ है ये जग
जब बीत गये
पिया मिलन की रात,
हर गम बदल गए
खुशी के सितारों  में ,
अब ये मुमकिन हुआ,
सारा ये जग अपना हुआ,
पिया मिलन की ये रात
जब बीत गये....

रविवार, 20 फ़रवरी 2011

जुड़ जाओ....

ऐसे क्यों  हो एकाकी बन कर
आ कर जुड़ जाओ इस जहाँ के साथ
आप की मंजिल बाहें  फैली कर खड़ी है
आ कर जुड़ जाओ इस पथ पर
चाहे कितनी भी परेशानियाँ
दिक्कते आए आपके मंजिल
तक पहुँचने में 
फिर भी जुड़ जाओ
इसे हासिल करने में 
होंगे  कामयाब अपने में 
हमेशा ये विश्वास रखकर
उम्मीद की आखिरी किरण
के बुझने तक कोशिश करना
हर वो मंजिल जो आप चाहती है 
आपकी कदम चुमेगी।
जुड़ जाओ हर मंजिल को चुमने में 
वक्त के साथ हालात बदल जाते है
जुड़ जाओ इसे बदलने में 
मैं मेहनत करूँगी ये सोच कर
जुड़ जाओ मेहनत करने में 
जीत जाएंगे हम ये सोच के
जुड़ जाओ जीतने में 
साथ मिलेगा ये सोच कर
जुड़ जाओ प्रेम करने में 

शनिवार, 19 फ़रवरी 2011

खामोश सुनसान राहें


खामोश सुनसान राहों पे
जब छंटी मदहोशियाँ मुहाब्बत की

तो हसरत और हकीकत दोनों  ख्याब पाया,
आँखों में आंसु थे खुशी के
मगर जब याद आए तो आँखों में सैलाब पाया,
खोजने लगा जब मैं अपने दिल को
तो उसे आज भी तेरे आस पास पाया,
एहसास तो एहसास है
जो मुझ से मिले
विश्वास है कि वो भी  मुझे कभी ना भुले....




तेरी याद आती है........

बुधवार, 16 फ़रवरी 2011

संतुष्ट

प्रायः हम सोचते है कि कौन हमसे प्यार या प्रेम करता है। 
अकसर हम इसलिए परेशान रहते है  कि 
दूसरे हमारी इज्जत नहीं  करते, 
हमसे प्यार नहीं  करते हमें महत्व नहीं  देते। 
हम इन्ही  लोगों   को अपने ख्यालों में  इतना महत्व दे देते है 
कि अपना खुद का व्यक्तित्व भी धूमिल कर बैठते है। 
हम खुद दूसरों  से प्यार करना भूल जाते है 
अपनी ही इज्जत नहीं  करते है।

रविवार, 30 जनवरी 2011

जिन्दगी क्या है?

एक खिलता गुलाब है ज़िन्दगी 




जिन्दगी क्या है?
 जिन्दगी तो जिन्दगी है। कोई कहता है - "जिन्दगी फूलों का गुलदस्ता है", तो किसी की नजर में  "कांटो की सेज है।" किसी के लिए ख़ुशियों  के सितारों  से भरा आसमान  है तो किसी के लिए गमों  का सागर है। कोई इससे मिल कर खुश होता है, तो कोई इसके पास जाने से भी डरता है। जिन्दगी तो सभी जीते है पर अलग-अलग ढंग से - कोई  गमों की रेखाएँ खींचता है तो कोई खुशियों का रंग भरता है।